मैं ये नहीं कहता
की कोई तुमसे खूबसूरत नहीं हैं
अरे होंगे ,बहुत बड़ी दुनिया हैं
मैं ये भी नहीं कहता की
तुम चाँद जैसी हो,या फिर चाँद तुम्हारे जैसा हैं
ये हजारो बार ,हजारो लोगो ने कहा हैं
किसी न किसी के लिए
मगर ये कह सकता हूँ
इस बात पर जोर देकर की
तुम हो सबसे से जुदा
हालांकि फिलॉसफी कहती हैं
Every one is unique
मगर फिर भी कहता हूँ तुम सबसे जुदा हों
क्योंकि लोग जब unique होकर भी क़िसी
के blind follower बन जाते हैं तो
वी यक़ीनन कुदरत के इस करिश्मे ,
जो सबको अलग करता हैं ,भिन्न करता हैं एक दूसरे से,
की हत्या कर देते हैं।
मगर तुम जीती हो अपने अंदाज़ में
तुम्हारी हसीं जब हर सम्त बिखरती हैं
दुनियां के खूबसूरत होने पर
मैं बहुत ज्यादे यकीन करने लगता हूं
मैं झूठ में ये भी नहीं कहूंगा
तुम फिल्म कि किसी हिरोइन सी हो मगर
खुदा ने जिंदगी के कैनवास पर जितने भी चित्र बनाएं हैं
उनमें से सबसे खूबसरत जो चित्र मुझे लगता है
वो तुम हो।
तुम्हारे जिस्म को अपनी जद में लेने के लिए
मैं कोई कविताएं नहीं लिखता
मैं सिर्फ़ वहीं लिखता हूं
जो पैदा होता हैं मेरे भीतर अहसास बनकर
और ये अहसास इतना पावन हैं कि
अब मैं इसे ख़ुदा की
इबादत समझने लगा हूं
-विशाल विशु