रविवार, 31 जुलाई 2016

गाँव मगर याद हैं मुझे

गमो में भी मुस्कुराता हर मंजर याद हैं मुझे
गरीबी में टूटता हुआ वो  घर  याद हैं मुझे

एहसास के रिश्ते कब टूटते हैं बिछुड़ने से
मैं शहर में रहता हूँ, गाँव मगर याद हैं मुझे

बचपन गुजरा जिसकी डाल पर झूला झूलते
बूढ़ा हो चला नीम का वो शज़र याद हैं मुझे

चाहकर भी पहले सी शरारतें कहाँ हो पाती है
लड़ना वड़ना ,रोना वोना बराबर याद है मुझे

                ©copyright
            विशाल विशु

रविवार, 24 जुलाई 2016

हम मरते हैं

हम मरते हैं
तुम्हारी बातों पर
जिनसे मीठी दुनिया की
कोई भी चीज़ नहीं है
तुम्हारी जुल्फों पर
जिसकी छाँव बेहद
पंसद हैं  मेरे दिल को
तुम्हारी उँगलियों पर
जिनके नाखूनों पर लगा
नेलपालिश फूल सा बना देता है
तुम्हारे हाथों को

हम मरते हैं
तुम्हारे होठों पर
जिसकी लाली आईना
दिखातीं है सूरज को
तुम्हारे चलने की अदा पर
जिसे देखने के चक्कर में
टकरा जाता हूँ कई बार
अजनबियों से सड़क पर
तुम्हारे गाल के उस तिल पर
जिसने जानें कितनों को
पागल बना रखा है
मेरी ही तरह

हम मरते हैं
तुम्हारी डी पी पर
जिन्हें तुम बदलती रहती हो
खूबसूरत स्टेट्स के साथ
तुम्हारे उस चश्में पर
जिनसे पढने के अलावा
कभी -कभी झाक लेतीं हो
मेरी ओर भी
हम मरते हैं
सनम तुम पर
हाँ सिर्फ तुम पर
इस उम्मीद से की
किसी दिन जी उठेंगे हम
तुम्हारे होकर

मंगलवार, 19 जुलाई 2016

मैं फिर आऊँगा तुम्हारे शहर

मैं फिर आऊँगा तुम्हारे शहर
समेटने उन लम्हों को
जो हमारे इश्क़ में भींगे थे कभी
चाय पीने गुप्ता जी की दुकान पर
जो हमारे मिलने का अड्डा होता था
फिल्म देखने उस टाकीज में
जहाँ की कार्नर सीट हम पहले ही
बुक करा लेते थे

मैं  फिर आऊँगा तुम्हारे शहर
उस बच्चे से मिलने
जिसके हाथों मैंने तुम्हें पहली बार
प्रेम पत्र भिजवाया था
ढूँढने उन यारों को जो
तुम्हे भाभी कहकर चिढाते थे
नदी के किनारे उस रेत से मिलने
जिस पर दिल बनाकर मैंने
I love you लिखा था

मैं फिर आऊँगा तुम्हारे शहर
उस बारिश से मिलने
जिसमें बरसे थे हमारे होठ भी
किराए के उस कमरे से मिलने
जिसकी दीवारों पर मैंने
तुम्हारा स्कैच बनाया था
और तुमसे मिलने
ये जानकर भी की तुम
अब किसी और शहर में रहतीं हो
शादी हो जाने के बाद
                                  ©विशाल विशु

मंगलवार, 12 जुलाई 2016

मैं तुम्हें वैसे ही पढना चाहता हूँ

मैं तुम्हें वैसे ही पढना चाहता हूँ
जैसे कोई बच्चा चिल्ला चिल्ला
कर पहाड़ा पढता है
जैसे भक्ति में लीन होकर कोई
कबीर के दोहे पढता है

मैं तुम्हें वैसे ही पढना चाहता हूँ
जैसे कोई पढता है दिन रात एक करके
ताकि वो IAS की परीक्षा पास कर सकें
जैसे कोई पढ लेता है छोटे से छोटे
अक्षरों को बगैर चश्मा लगायें

मैं तुम्हें वैसे ही पढना चाहता हूँ
जैसे कोई पढता है किताब का
एक एक अक्षर
जैसे कोई पढता है एक भी दिन
क्लास में बंक किये बगैर

इसलिए तुमको मैं इस तरह से
पढना चाहता हूँ
ताकि तुम कभी सवाल करो कि
मैं क्या जानता हूँ तुम्हारे में
तो मैं मुस्कुरा कर ये जवाब दे सकूं कि
मैं तुम्हें जानता तो कम हूँ लेकिन समझता बहुत हूँ

                                 विशाल विशु 

बुधवार, 6 जुलाई 2016

वो छत पर हर बार आ जाये

शाम -ए -गजल

फकत उसे सोचूँ गर कभी तो बहार आ जाये
या खुदा कुछ इस तरह उस पर प्यार आ जाये

उसकी गली से गुजरना कभी भी जाया ना हो
दीदार के वास्ते वो छत पर हर बार आ जाये

हौसला साथ है तो एक एक को तोड़ डालेंगे
मेरे रास्तों में चाहें कितनी भी दीवार आ जाये

अकेले में अक्सर चुपचाप रो लेते हैं हम यारों
ये सोचकर कि दिल को थोड़ा करार आ जाये
                            
                              ©विशाल विशु
Dictionary
जाया -खराब(waste)
फकत -सिर्फ(only)

कहां हैं हम

तब कहां थे अब कहां हैं हम एक मुद्दत से लापता हैं हम वहीं तोड़ गया जो कहता था  उसके दिल का आईना हैं हम  किससे कहें और फिर क्यों कहें ज़िंदगी ...