शनिवार, 18 जून 2016

गालों पर लगे गुलाल की तरह है वो

जबाव जिसका नहीं ऐसे सवाल की तरह है वो
किसी के गालों पर लगे  गुलाल की तरह है वो

अरे भाव बढ़ना तो  लाजिमी है  उसका साहब
हमारी गरीबी में अरहर की दाल की तरह है वो

हम तो गुजरा वक्त  है दास्तां -ए -जिन्दगी का
मगर उम्मीदों से सजे नये साल की तरह है वो

देखो तो जरा कैसे बदल गयी वो पगली इश्क़ में
सब झूठ कह रहे थे  कि 'विशाल' की तरह है वो
                                
                                    ©विशाल विशु


शुक्रवार, 17 जून 2016

दिलों के बीच फासला कम नहीं होगा

जानता हूँ दिलों के बीच फासला कम नहीं होगा
मगर इतना जान लो मेरा हौसला कम नहीं होगा

इधर तो सब बिखरा हैं तूफ़ा-ए -इश्क़ के आने से
वैसे तेरे शहर में भी यार जलजला कम नहीं होगा

तलवारें चल रही हैं तो चले ,हकीकत यही है की
जहाँ में कभी प्यार का फलसफा कम नहीं होगा

उस पत्थर दिल का सजदा करते हैं एहसास मेरे
ये देख, मेरा जमीर  मुझसे खफा कम नहीं होगा

                           ©विशाल विशु

मंगलवार, 14 जून 2016

लर

ऐसा नहीं कि मेरे दिल से प्यार खत्म होता है
मगर आज से तुम्हारा इंतजार खत्म होता है

हर दिन ही जलेंगे हम सूरज की तरह सनम
मेरी जिन्दगी से अब त्योहार  खत्म होता है

गुरुवार, 9 जून 2016

फूल सा बिखर जाने की हसरत है

तेरी राहों में फूल सा बिखर जाने की हसरत है
हसी जैसे तेरे चेहरे पर उतर जाने की हसरत है

सब तेरा हो चुका, मुझमें मेरा कुछ बाकी नहीं है
ये रूह तक तेरे हवाले कर   जाने की हसरत है

पूछूँगा किसी दिन मिलकर रकीब से

पूछूँगा किसी दिन मिलकर रकीब से
क्यूँ छीन ली मोहब्बत तूने इस गरीब से

तुमनें मजाक में ही उसे अपना बना लिया
पाया था जिस शख्स को हमने नसीब से

जिस्म का ही नहीं रूह तक का रिश्ता था
उसमें मैं ही मैं दिखूंगा, देखना उसे करीब से
                              ©विशाल विशु

काश कि अब कोई करिश्मा हो जाये

काश कि अब कोई करिश्मा हो जाये
बेवफा वो शख्स फिर से मेरा हो जाये

दिये तो नहीं इस बार दिल जलाया हैं
यहीं सोचकर कि वो दीवाना हो जाये

शायर हूँ मुझे और क्या चाहिए भला
वो इक नजर देख लें, तो गुजारा हो जाये
                             ©विशाल विशु

कभी कोई शख्स तो कभी खुदा बनके आ गया

कभी कोई शख्स तो कभी खुदा बनके आ गया
ये मोहब्बत ही मेरे पास इक सजा बनके आ गया

उम्र भर चलकर भी जिसे तय नहीं कर सकता हूँ            फिर क्यों मुझमें में वो  फासला बनके  आ गया

कभी मिला तो बिल्कुल ही अजनबी की तरह
और कभी  यूँ ही मेरा आस्ना बनके आ गया

जिन्दगी दी जिसने मेरी मरी हुई साँसों को कभी
आज वही मेरी साँसों की कजा बनके आ गया

                               ©विशाल विशु

खुद को हम तेरी याद ऐसे दिलाते रहे हैं

खुद को तेरी याद हम ऐसे दिलाते रहे हैं
जैसे खाली कमरे में खुशबू उड़ाते रहे हैं

हमनें चूमा था इक रोज चाँद का माथा
अब तलक ये सोच के हम इतराते रहे हैं

किसी ना किसी दिन तू जरूर आयेगा
इसलिए राह में रूह अपनी बिछाते रहे हैं

कोई हक तो नहीं, फिर जाने किस हक से
हर किसी को हम तुझे अपना बताते रहे हैं
                          
                           ©विशाल विशु

तुम्हारे दिल की चौखट पर

अभी बन्द कर रखें हैं
दिल के सारे दरवाजे उसने
तभी तो मेरी मोहब्बत
कभी उस पार नहीं जा पाती
लौट आती उदास होकर मेरे पास
अभी व्यस्त हैं वो पगली जानें कहा
मगर हमनें उसके दिल के
चौखट पर एहसास के
कुछ फूल चढ़ा आये हैं
ये सोचकर कि मोहब्बत की
खूशबू उसे भी दीवाना बना देगी
मेरी ही तरह

बुधवार, 8 जून 2016

आवारगी जरूरी है??

बड़ा मजेदार मुद्दा हैं बात करने के लिए।बहुत समय से ऐसे मुद्दों पर लोगों ने कोई भी बात नहीं की है। मैं आज चुपचाप जब कमरे की दीवारों से हसकर बात कर रहा था तो सोचा क्यों न आज किसी विषय पर लोगों से संवाद किया जाये। आवारगी जरूरी है कि नहीं, ये आप अपने अपने हिसाब से तय कर लीजिएगा। मेरा सिर्फ़ यही मानना है कि आवारगी का जो वक्त होता है,  सच मानिए उसी वक्त सिर्फ व्यक्ति जी रहा होता है। व्यक्ति की इच्छाओं को पंख लग रहे होते हैं इन्हीं आवारगी के पलों में। आप खुद ही सोचिए अगर आप को कोई हसने के लिए कहें, ढेर सारी शर्ते रख कर आपके समक्ष। बताईये आप हस पायेंगे, बिल्कुल भी नहीं। अगर आप किसी भी काम को पूरी तरह से इंजॉय करना चाहते हैं तो उसमें पूरी तरह से स्वतंत्रता होनी चाहिए, एक तरह का खुलापन होना चाहिए। मान लीजिए आप को। अगर आप अपनी पतंग उड़ानी है और पतंग को पुरे आसमान में खुलकर उड़ानें की बजाय एक सीमित दायरे में उड़ाया जाय तो क्या आपको आन्नद मिलेगा पतंगबाजी का नहीं। जबाव होगा -नहीं।
इसलिए आवारगी कभी कभी जरूरत होती है हमारी। हमें अपने जीवन के महत्वपूर्ण फैसले खुद करने चाहिए। रास्ते नये होंगे तो ठोकरें जरूर लगेंगी। मगर ठोकरों को सहकर हो सकता है कि हम कुछ नया ईजाद कर पाये, जिसकी खबर अब तक किसी को भी नहीं है।
........
                            ©विशाल विशु

तुम यहीं कहीं हो

बहुत पागल होता है ना ये दिल। कुछ सुनने की आदत है ही नहीं इसको। सिर्फ अपने मन की करते जाना है। सम्भल कर तो कभी कोई कदम उठाया ही नहीं जाता है इससे।यू ही डूबता चला जाता है किसी की झील सी आँखों में, यू ही उतरता जाता है किसी के दिल की गहराइयों में, ये जानते हुए भी इसे लौटकर वापस आने का रास्ता नहीं मालूम है। ऐसे हादसों से गुजरना भी जरूरी होता है शायद किसी भी शायर, कहानीकार के लिए। बगैर टुटे दिल के शब्दों में वो जादू नहीं आ पाता जो पाठकों को बैचेन कर देता है पढ़ते वक्त।
जमाने में कितना कुछ है लिखने के लिए खूबसूरत पहाड़, खूबसूरत झरने, खूबसूरत बादल, खूबसूरत फूल और भी जाने क्या क्या खूबसूरत है। मगर मेरे भीतर जो शायर हैं उसे तुमसे ज्यादा खूबसूरत कुछ भी नजर नहीं आता। सिर्फ तुम पर ही लिखता है वो कविताएँ।
लोग आँखों से किसी का दीदार करते हैं और वो महसूस कर लेता है तुमको अपनी पलके मूँद कर। उसे दिन रात में कोई फर्क नहीं मालूम, उसने वक्त को दिन और रात में नहीं बल्कि कुछ इस तरह बांटा हैं एक वो वक्त जब तुम साथ रहती हो, दूसरा वो वक्त जो तुम्हारे बगैर होता है।
                 ©विशाल विशु

जमी पर चाँद तारे बुलाये किसके लिए

खुश्क आँखों में सपने सजाये भी तो किसके लिए
गजल मोहब्बत की गुनगुनाये भी तो किसके लिए
जाने किस बात पर रूठकर मुझसे चला गया वो दूर
इस  छत पर अब चाँद तारे बुलाये भी तो किसके लिए
                            ©विशाल विशु

मंगलवार, 7 जून 2016

इश्क़ गुनाह हैं?

तेरी ही तरफ हर बार निगाह कर लिया है
जमाने की नज़र में मैंने गुनाह कर लिया है

दिल मेरा तोड़ जातीं हैं पगली शीशे की तरह
फिर भी उससे मोहब्बत बेपनाह कर लिया है

माफ करना मेरी जिंदगी तेरी कदर नहीं कर सके           किसी बेवफा की खातिर तुझे तबाह कर लिया है

शुक्रवार, 3 जून 2016

माफि

कभी कभी हमारी परम्परायें, हमारे रिवाज कुछ जिन्दगियों को निगल जाते हैं। मैं ये नहीं कहता कि ये समाज के लिए हानिकारक है, लेकिन कभी कभी इनकी वजह से ना जानें कितनी मासूम शिकायतें अनकही रह जाती हैं, कितने बच्चों का ये बचपना छीन लेती हैं। ये कहानी ऐसी ही तमाम परिस्थितियो को सामना करके सिसकती रहती है आखिर तक।

रात के 11 बज रहे थे।विकास को कल सुबह वाली ट्रेन से शहर जाना था, जहाँ से वो बारहवीं की पढ़ाई कर रहा है।

बुधवार, 1 जून 2016

इश्क़ दिल की मजबूरी है

हल्की सी बारिश और आँधियों के आने के वजह से बिजली चली गई थी। घना अँधेरा छाया हुआ था चारों तरफ, आकाश और उसके दोस्त  छत पर इस खूबसूरत मौसम का लुत्फ उठा रहे थे, गर्मियों में ऐसा मौसम सच में बहुत खूबसूरत लगता है। मगर एक बात जो सबको चौंका दे रही थी, कल सुबह की परीक्षा। कैसे करें पढाई आखिर लाईट भी तो नहीं है। इनवर्टर भी जबाव दे चुका था, लेकिन पढ़ाई तो हर हाल में करनी ही थी। आकाश नीचे जाकर मकान मालिक से कुछ मोमबत्तीया लेकर आया और सब साथ में बैठकर पढाई करने लगे। आजकल के लड़के मोबाइल और किताब साथ रख कर पढते हैं, मैं भी उन लडकों में से एक हू। इक तरफ messenger और what'sapp पर उंगलियां चलतीं है तो दूसरी ओर आँखे किताबों को पढनें की कोशिश करती हैं। कुछ ऐसा ही माजरा था उस दिन, आकाश पढाई कर रहा था तभी बीच में आ गया मैसेज उसी लड़की का, जिसके लिए पगलाये फिरता रहता है आकाश। इक दिन भी अगर बात नहीं हो पाती तो जैसे आकाश के भीतर देवदास की आत्मा आ जाती थी। दोस्तो की महफिल और वहीं दर्द भरी शेरों शायरी...
बहुत प्यार करता था अंजलि से। मगर इतना शरीफ़ की इजहार से डर लगता था। कोई और डर नहीं डर सिर्फ़ इस बात से लगता था कि वो कहीं ना कर दे तो क्या होगा। ये जो थोड़ी बहुत बातें हो जाती है उससे वो भी नहीं हो पायेगी। बस यही डर उसे अन्दर ही अन्दर सताये जा रहा था। कालेज में अंजलि अकेले ही दिखती थी कभी किसी लड़के के साथ नहीं दिखी थी। ये एक सुखद एहसास था आकाश के लिए की वो अभी तक सिंगल ही है। इक दिन जब आकाश की परीक्षायें खत्म हुई। और सभी दोस्त शाम को पार्टी कर रहे थे तब दो चार पैग पीने के बाद ही राहुल बोला, आकाश तुझे मेरी कसम आज भाभी से इश्क का इजहार कर दे। कोई रिश्ता बने ना बने मगर साले दोस्त रिश्तों को नाम बड़ी जल्दी दे देते हैं। अच्छा भी लगता है ऐसा सुनकर। आकाश चुपचाप सुनता रहा, और बोला अरे रहने दें यार, जल्दी क्या है। तो फिर साले इस जन्म में सिर्फ प्यार कर, इजहार करना कोई शुभ मुहूर्त निकाल के अगले जन्म में गुस्से में राहुल बोला। आकाश जेब से गोल्डफ्लैक की डिब्बी निकालीं और सिगरेट जलाते हुए बोला यार तू तो इमोशनल कर रहा है। ला मेरा फोन उठा आज बोल ही देते हैं, तू सही कहा रहा है राहुल। लड़खड़ाती हुयी उंगलिया ढूढ रही थी अंजलि को मोबाइल के कॉन्टेक्ट लिस्ट में। जैसे ही वो नाम दिखा, आकाश ने पहले चूमा वो नाम और लगा दिया फोन अंजलि को। फोन उठने के बाद उधर से एक हल्की सी आवाज़ आई, हैलो कौन...
ये सुनकर आकाश थोड़ा खामोश रहा
फिर कहा अरे मैं आकाश...
हाँ बोलो आकाश क्या बात है
इतनी रात को फोन किसलिए...
मैं तुमसे....लड़खड़ाती हुई आवाज में...
क्या बोलो तो सही...
अंजलि मै तुमसे बहुत प्यार करता है
...I love you
मैंने तो कभी नहीं सोचा ऐसा तुम्हारे बारे में अंजलि बोली।
तुम कुछ भी सोचों अंजलि लेकिन हकीकत तो यही है कि मेरी साँसों के इक इक कतरे को तुमसे मोहब्बत है। आकाश मैं पहले से ही किसी और को प्यार करती हूं। मैं तुम्हारी मोहब्बत स्वीकार नहीं कर सकतीं। ये सुनते ही आकाश का सारा नशा उतर गया, जमीन खिसक सी गयी हो मानो पैरों तले। सब कुछ खामोश सा हो गया हो। वक्त हसता हुआ नजर आ रहा था आकाश की इस बेबसी ......
अब बाय भी नहीं बोल पा रहा था आकाश फोन पर। उदास मन से फोन रख दिया, राहुल समझ गया था कि बात क्या है। राहुल समझाने लगा यार भूल जा उसे, कोई और मिल जायेगा। जो तुझे समझेगी, और ढेर सारा प्यार करेगी। नहीं राहुल मोहब्बत वो नहीं जो किसे के बदल जाने पर बदल जाये। बल्कि सच्ची मोहब्बत वो होती बदल देती हैं पत्थर दिलों को भी, मजबूर कर देती है मोहब्बत के लिए। और तुम्ही बताओ अंजलि का क्या कसूर अगर वो किसी से प्यार करती है तो। हर किसी की अपनी जिन्दगी है और सबको अधिकार है अपने फैसले का। मुझे तो कोई शिकायत नहीं है उससे।और राहुल मेरे प्यार में कभी कोई कमी नहीं आयेंगी। मगर एक बात जो सवाल बनकर सामने आ रही थी। कि अंजलि तो कभी भी किसी लड़के साथ आज तक नहीं दिखी। कोई होता यहां तो इक दो बार जरूर नजर आ ही जाता। अरे हो सकता है किसी और शहर का हो, राहुल बोला। हाँ तू सही कह रहा राहुल। और सिगरेट की लम्बी कस खींचते हुए ग़ालिब को वो शेर पढा
"इश्क़ ने तो हमें निकम्मा कर दिया
वरना हम भी आदमी थे काम के "
पार्टी खत्म होने के साथ ही लग रहा था कि आकाश की प्रेम कहानी भी खत्म सी हो गयी हो। मगर ऐसा नहीं था सही कहते हैं लोग कि सच्ची मोहब्बत सदियों तक साँस लेती रहती हैं जमाने में। सब चले गये अपने अपने कमरे में सोने। मगर आकाश को आज पूरी रात नींद नहीं दोस्तों के सामने तो रो नहीं पाया, लेकिन जैसे ही खुद को अकेला पाया, फूट फूट कर रोने लगा।
और पूरी रात सिसकियों, तनहाई, दर्द...ऐसे ही कुछ शब्दों के साथ गुजर गयी। सुबह उठकर
सब चले गये घर छुट्टियाँ बिताने। आकाश की भी ट्रेन थी रात को। बहुत अजीब लग रहा था आज सब कुछ आकाश को, ना कुछ खाने का मन, ना कुछ करने का मन। किसी भी तरह से थोड़ा सा नाश्ता किया और मोबाइल पर गाने सुनने लगा।
बड़ी मुश्किल से दिन गुजरा, घर जाते वक्त सोच रहा था कि वहाँ जाकर कुछ अच्छा लगे शायद।
मगर ऐसा हो नहीं पाया जैसा आकाश सोच रहा था। अक्सर अंजलि की याद उसे आ ही जाती थी। क्या क्या सोच रखा था कि इस बार की छुट्टियों में ये करेगा, वो करेगा.. तमाम तरह के सपने पाल रखे था। मगर सारे सपने सपने ही रह गये थे। घर वालों को भी बड़ी चिंता सी होने लगी थी इस तरह आकाश को उदास देखकर। पहले तो हमेशा हसता खेलता रहता था। जाने क्या बात है। माँ ने आखिर पूछ ही लिया बाबू क्या हुआ, क्या बात है आज कल बहुत उदास से रहते हो। अरे माँ मैं कहाँ उदास हू, कभी कभी कैरियर को लेकर थोड़ी बहुत चिंता होती है, वैसे तो कोई भी बात नहीं है। आकाश ने बहाना बनाया। माँ बोली बेटा ज्यादा मत सोचा करो,अपनी सेहत का ध्यान रखा करो। ठीक है माँ। दिन ऐसे ही गुजर रहे थे। पूरी छुट्टियाँ खत्म होने को आ गई। आकाश आ गया उसी शहर में जहाँ उसकी अधूरी प्रेम कहानी साँस ले रही थी।
इधर अंजलि जब भी अब कालेज में आकाश को देखती, हमेशा उदास और चुपचाप सा दिखता था। पहले अक्सर दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दे जाता था। अंजलि को एहसास हो गया था कि आकाश उससे सच में बहुत प्यार करता है। उस दिन मजाक समझ कर अंजलि ने झूठ बोल दिया था कि वो किसी और से प्यार करती है। आकाश अक्सर चुपके चुपके बड़े प्यार से अंजलि को देखता रहता, मगर सामने जब भी आता चेहरा छिपा कर दूर चला जाता। अंजलि सोच रही थी कि आकाश को बता दें कि उस दिन उसने मजाक किया था। मगर सामना नहीं कर पा रही थी आकाश का, ऐसे मजाक के बाद। पता नहीं क्यों अब अंजलि भी खुद को बैचेन पा रहीं थीं। शायद आकाश अच्छा लगने लगा था अंजलि को। कभी कभी सोचती कि फोन करके बोल दे मगर नहीं कर पा रही थी। इक दिन जब अंजलि कालेज से लौट रही थी, तभी कुछ लड़के अंजलि पर बुरे कमेंट करने लगे। अंजलि कुछ बोले बगैर ही आगे जाने लगीं। आकाश वही पास में चाय की दुकान पर चाय पी रहा था। जैसे ही ये सबकुछ सुना बर्दाश्त नहीं कर पाया। अभी कुछ कदम ही चली होगी अंजलि की अंजलि को पीछे कुछ शोर सुनाई दिया । और जैसे ही पीछे मुड़कर देखा  आकाश ने उस लड़के को जो कमेंट किया था  खींच के  जोर से थप्पड़ मारा। इतने में राहुल और अन्य सारे दोस्त आकाश के आ गये। आकाश गुस्से में बोला तमीज नहीं है तुम लोगों के पास। तभी उनमें से एक लड़का पूछ बैठा क्या लगती है वो तेरी। आकाश थोड़ी देर चुप, फिर बोला मैं उसका कुछ भी नहीं लगता, मगर वो मेरी बहुत कुछ लगती है। अगर आईंदा से किसी ने ऐसी हरकत की तो फिर सोच लेना। जैसे ही बात खत्म हुई देखा सामने वहीं चेहरा था, जिसे सिर्फ चुपके से देखने की आदत थी आकाश को। आकाश चुपचाप बाईक स्टार्ट करके जानें कि कोशिश की। पीछे से तेज आवाज आई, आकाश रूको। आज जब सामना हो ही गया था तो अंजलि बगैर कोई भूल किये, आकाश को सच बता देना चाहती थी। जैसे ही आकाश रूका अंजलि बोली please मुझे हास्टल तक छोड़ दो।रास्ते में अंजलि बहुत बैचेन सी हो रही थी कैसे कहें दिल की बात। धीरे से आकाश की पीठ पर हाथ रखकर बोली मुझे तुमसे कुछ बात करनी है। कहो क्या कहना है आकाश बोला।
अंजलि ने कहा चलो पार्क में बैठकर बात करते हैं। दोनों इक दुसरे को देखते रहे कुछ देर तक।
फिर आकाश बोला बताओ क्या कह रही थी।
तुम उस दिन जब फोन किये थे। तो मैंने तुमसे कहा था कि मैं किसी और को प्यार करती हो। जानते हो मैंने तुमसे झूठ बोला था। बहुत सुकून सा महसूस हुआ आकाश को। तभी अंजलि बोली लेकिन मैं अब किसी को चाहने लगी, किसी से बेइंतहा प्यार करने लगीं हूँ। जानना चाहोगे कौन है वो लड़का। आकाश बड़ी हल्की सी उदास आवाज़ में बोला कौन है?
अंजलि ने कहा तुम पहले अपनी आँखे मूँदो फिर बताऊंगी। जैसे ही आकाश ने आँखें बंद की। अंजलि जेब से अपना मोबाइल निकाली और आकाश की तस्वीर खींच कर बोलीं अब खोलो आँखे। जैसे ही आकाश ने आँखें खोली अंजलि अपनी उँगलियों को आकाश के होठों पर रख दिया और मोबाइल में खींची हुई तस्वीर आकाश को दिखा कर बोली यही है वो लड़का जिसे मैं बेइंतहा प्यार करने लगीं हूँ। आकाश चुपचाप जो कुछ भी नहीं बोल पा रहा था, सिर्फ और सिर्फ उसकी आँखों से बहते हुए आंसू उसके दिल का हाल बंया कर रहे थे। अंजलि आकाश के आँसूओं को चूमकर बोली-  I love you आकाश ने अपनीें बाहों में भर लिया अपनी अंजलि को। फिर धीरे से चूमकर अंजलि के हाथों को बोला same to you babu.....
इस तरह दो दिल हमेशा के लिए एक हो गए
                                       
                              
    ©copyright.                आपका दोस्त
                                        -विशाल विशु
                  

    

                             

कहां हैं हम

तब कहां थे अब कहां हैं हम एक मुद्दत से लापता हैं हम वहीं तोड़ गया जो कहता था  उसके दिल का आईना हैं हम  किससे कहें और फिर क्यों कहें ज़िंदगी ...