आप सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं। जिस प्रेम पर मेरी कलम कविताएँ लिखती हैं, उसी प्रेम के प्रतीक हैं कन्हैया।जिस श्रृंगार के सागर में डूब जाने पर शब्दों के मोती मन के पटल पर बिखर जाते हैं उसी श्रृंगार के रूप हैं कन्हैया। जिनकी बाँसुरी ने सबको प्यार करना सिखाया,और जिनके सुदर्शन चक्र ने असुरों का संहार किया।
प्रेम करने से,प्रेम लिखने से, प्रेम सुनने से जिनकी आराधना होती है,।मै उसी यशोदा के नटखट बाल गोपाल कन्हैया को कुछ पंक्तियाँ अर्पित करता हूं.....
"नदियों में बहने लगे प्रेम की धार, मेरे श्याम तुम आ जाओ
पतझड़ में भी आ जाये बहार, मेरे श्याम तुम आ जाओ
बाँसुरी की मधुर धुन से सिखाओ प्यार की भाषा मेरे कान्हा
इस जगत में बढा है बहुत अत्याचार, मेरे श्याम तुम आ जाओ "
-विशाल विशु
शिक्षक दिवस
बहुत सारी बातें हैं साझा करने के लिए शिक्षक दिवस के अवसर पर। पहले शिक्षक के रूप में तो माँ का चेहरा ही सामने आता है,जो मेरे एहसास को समझती है। आप ही बताइए बचपन में हम कौन सी भाषा में बात करते हैं। शायद कोई भाषा नहीं आती है हमें।मगर इक रिश्ता होता है एहसास का जिससे माँ समझ जाती हम क्या कहना चाहते हैं। प्रथम शिक्षक के रूप में मैं माँ को प्रणाम करता हूँ। इसके बाद मैं उन सभी शिक्षकों को प्रणाम करता हूँ जिनका उचित मार्गदर्शन मुझे हमेशा मिलता रहा।
जिन्होने ने मुझे बताया क्या सही है और क्या गलत हैं।
कुछ पंक्तियाँ साहित्य जगत की नन्हीं कलम आपको अर्पित कर रही है.....
"छोड़ कुपथ, सुपथ पर चलना सीखा मैंने आपसे
किसी बेसहारे का सहारा बनना सीखा मैंने आपसे
जल गया होता मैं भी नफरतों की सुलगती आग में
भाग्य हैं, दिया बनकर जलना सीखा मैंने आपसे"
©विशाल विशु