शनिवार, 22 अगस्त 2015

मैं हूँ ना

बहुत खुश हो जाता हूँ जब कभी कोई सपना मुझे तुमसे मिलाता है। बहुत सारी बातें होती हैं जब इन सपनों में तुमसे।वैसे तो तुम्हारा इंतजार करना भी अच्छा लगता है। बहुत चर्चे होते हैं मेरी आवारगी के हर तरफ। मगर तुम मुझे समझती हो, प्यार में पागलपन को भी।मुझे बिल्कुल पसंद नहीं मतलब के लिए किसी रिश्ते को जन्म देना।निभाना बहुत ही मुश्किल सा हो जाता है ऐसे मतलबी रिश्ते को,मतलब खत्म हो जाने के बाद इसका अंजाम टूटने के सिवा कुछ और नहीं होता है।बहुत निराश हो गया था इक वक्त मैं,बहुत सारी उलझनों की वजह से, जिनका मैं यहाँ जिक्र नहीं कर रहा हूं। उसी दौरान तुम मुझसे मिलने आयी थी, तुम मुझे इस तरह उदास देख कर बहुत परेशान सी हो गयी थी। तुम्हारी खूबसूरत आँखों से आँसू के बूँद छलक पड़े थे। सिसकियों में सनी हुई थी तुम्हारी आवाज़। तुमने मेरा हाथ पकड़ कर बोला था इतने परेशान क्यों हो 'मै हूँ ना'। सच में उस वक्त ऐसा लगा था तमाम वो उलझने जिन्होंने परेशान कर रखा था,अब वो सारी खत्म सी हो गयी, आखिर क्या था इन लफ्जों में 'मैं हूँ ना '।
मुझे तो यही लगता है इन लफ्जों में समर्पण की भावनायें थी।
जो ये कहना चाहती थी की मुझसे तुम्हारी जिंदगी अब किसी और की भी जिन्दगी हैं।की मेरी हर इक साँस का एहसास अब किसी और को भी हैं,सिर्फ मुझे ही नहीं। कोई जुड़ गया है मेरे मन से।
इन लफ्जों ने मुझे आज तक बेसहारा नहीं होने दिया, हर कदम पर वो मेरे साथ होती है, और मुझसे कहती रहती है...
  "एहसास देखो की अब गजल हो गये हैं
    तमाम वो प्रश्न उलझे हुए हल हो गये हैं
    कितने बिखरे थे हम दोनों जिन्दगी की राह में
    पाकर इक दूजे को अब हम मुकम्मल हो गये हैं "
                         
                             
   ©विशाल विशु



1 टिप्पणी:

  1. Kiska hai ye Tumko intjar "main hoo na"
    Bhale hi hamari help na kare lekin ye word sunkar tasli ho jati hai koi to hai hamare sath
    nice think.....

    जवाब देंहटाएं

कहां हैं हम

तब कहां थे अब कहां हैं हम एक मुद्दत से लापता हैं हम वहीं तोड़ गया जो कहता था  उसके दिल का आईना हैं हम  किससे कहें और फिर क्यों कहें ज़िंदगी ...