मंगलवार, 31 मई 2016

दिलों का खेल

तुम अभी बहुत छोटी हो
उम्र में नहीं, किसी और दायरे में
नहीं समझ पाओगी,
ये पागलपन जो तुम्हारे लिए
इस दिल में है
ये दीवानगी जिसकी वजह से
मैं खुद से दूर हो गया
तुम तो अभी व्यस्त हो
दिलो के खेल में
तुम तो नहीं बदलती इस खेल में
मगर दुसरे खिलाड़ी बदल जाते हैं
रोज तुम्हारे होने की उम्मीद
में आते हैं तुम्हारे करीब
और हार कर अपना दिल
अपनी सारी दुनिया हार जाते हैं
ये शायरी, ये कविताएँ भी
तुम कहाँ समझ पाओगी
ये लिखी गई है मोहब्बत की बारिश
में भीगने के बाद,
ये लिखी गई है मोहब्बत की आग
में जलने के बाद
ये लिखी गई है अपने भीतर कुछ
मर जाने के बाद
तुम्हें सिर्फ ये पता है कि
इत्र में ही खुशबू होती है
साँसों की खूशबू का
तो तुम्हें कुछ पता भी नहीं
तुमने दुनिया सिर्फ आँखे
खोल कर ही देखी है
कभी पलके मूँद कर महसूस
नहीं किया है
                   ©विशाल विशु

शनिवार, 21 मई 2016

तू मेरे दिल के अन्दर नहीं है क्या

भटकता रहता हूँ कोई घर नहीं है क्या
पास  मेरे  मेरा ही मुकद्दर नहीं है क्या
निगाहों से कत्ल कर दिए जाते हैं लोग
उसके शहर में कोई खंजर नहीं है क्या
खुद को तू कहाँ कहाँ ढूंढता रहता है
ये बता तू मेरे दिल के अन्दर नहीं है क्या
जंग होने से पहले ही हार जाते हैं सब
कोई दूसरा  यहाँ  सिकन्दर नहीं है क्या
                       ©विशाल विशु

शुक्रवार, 13 मई 2016

ताश के पत्ते

#ताश_के_पत्ते
कमरे में इक अजीब
सा सन्नाटा पसरा हुआ है
जैसे कमरे में हम हैं ही नहीं
रोज इंतजार रहता था कि
कब आयेगा टिफिन वाला
पहले जो सुबह -सुबह ही
भूख लग जाती थी
मगर आज ऐसा नहीं है
वो जाने कब आया
कब चला गया, मालूम ही नहीं चला
पंखे और कूलर की आवाज़
जो कभी बोर करतीं थीं वो अब सुनाई नहीं देती
जिस बिस्तर पर बिखरे
रहते थे कभी ताश के पत्ते
आज उसी बिस्तर पर
कुछ क्वांटम के पन्ने बिखरे
पड़े हैं  ©विशाल विशु

बुधवार, 11 मई 2016

हवायें तुम्हारे शहर की

#हवायें_तुम्हारे_शहर_की

उतार कर रख दिया होगा
तुमने आँखों से कुछ ख्वाबों को
जो चमकते थे कभी
आकाश के सितारों की तरह
सुना है वो पायल भी
अब टूट गई है
जिनकी खनखन
बहुत पंसद थी मुझे
हाथों का वो कंगन
तो तुमने उतार ही दिया होगा
जब तुम्हारे हाथ पीले हुए होंगे
सुना है Facebook पर भी
कोई नया account बना लिया है तुमनें
कल शाम चाय के वक्त देखा था
तुम्हारा नाम भी कुछ बदल सा गया था
शायद उसमें तुम्हारे साजन
का नाम जुड़ गया था
तुम्हारा नम्बर तो हैं
मगर फोन नहीं कर सकता अब
उन दिनों की बात याद है
जब फोन पर ही नाराज हो जाते
फोन पर ही इक दुसरे को मनाना
हसाना, इतराना, गाने सुनाना
और भी जाने क्या क्या
मगर अब बदल गया है सब कुछ
तुम्हारे लिए
लेकिन मैंने अपनी जिन्दगी में कोई
बदलाव नहीं आने दिया
आज कविताएँ लिखता हूँ
तो सिर्फ तुम्हारे लिए
आज भी कोई सपना आता है
उनमें तुम्हारी मौजूदगी होती है
मेरे कमरे में रखी तुम्हारी तस्वीरें
मुझसे अक्सर बातें करती हैं
आज भी मेरी साँसों से
तुम्हारी खूशबू आती है
खैर छोड़ों अब क्या फायदा
इन ढेर सारी बातों का
बस इतना है कि तुम्हारी
परवाह रहतीं हैं मुझे आज भी
तुमसे मुलाकात तो अब शायद ना
हो सके, लेकिन तुम्हारे शहर
कि हवायें अक्सर मिलने आती है मुझसे
अगर कभी कोई उदासी हो तो
इन हवाओं को खबर कर देना
हम आ जायेंगे गीत बनकर
तुम्हें हसाने के लिए
                       
                              ©विशाल विशु
https:// vishalkumar12300.blogspot.in

सोमवार, 9 मई 2016

कटी पतंग

मुझे नहीं मालूम
कैसे पतंग उड़ाते हैं
मगर आज तुम्हें जब देखा छत पर
तो तुम्हें देखने के लिए
पतंग उड़ाने का बहाना अच्छा लगा
तुम देख रही थी कैसे
सारे पतंगों को जो
खेल रहे थे अम्बर की बाहों में
मेरी पतंग तो वैसे ही लड़खड़ा रही थी
जैसे दारू पहली बार पीने के बाद
कोई लड़खड़ाता है
ठीक वैसे ही शरमा  रही थी मेरी पतंग
जैसे नयी नवेली दुल्हन ससुराल में शरमाती है
बड़ी कोशिशों के बाद थोड़ी
ऊपर गयी ही थी कि
किसी दूसरी पतंग ने काट दिया
हमारी इस पतंग को
जो जाकर गिर पड़ी
बेधड़क तुम्हारी छत पर
ठीक उसी तरह जैसे
कोई मासूम आशिक
सारी दुनिया से हारकर
गिर जाता है अपने महबूब की बाहों में
                            ©विशाल विशु

सुनसान सड़क और बारिश

हम दोनों अक्सर गुजरते थे रोज
उसी सड़क से जो मुहल्ले के
किनारे से गुजरी थी जो
अक्सर ही सुनसान सी रहती थी
इधर से गुजरते वक्त हम
बड़ी आसानी से सुन लेते थे
दिलों की बातें
किसी को कुछ कहना नहीं पड़ता था
उस दिन कोचिंग सेंटर से निकले ही थे
कि आकाश के बैचेन बादल
धरती से मिलने आ गये बारिश बनकर
हल्की हल्की सी फुहारें बारिश की
तुम्हारे चेहरे पर ऐसा लग रही थी
जैसे गुलाब पर शबनम की बुंदे
तुम्हारी भींगी हुई जुल्फों में फुहारें
ऐसी लग रही थी कि मानों
रात्रि के समय आकाश में
कई चाँद आ गये हो
कैसे बारिश में भींगकर
कंपकंपाते होंठों ने इक दुसरे को
आमंत्रित किया था मिलने के लिए
कैसे इक दुसरे की बाहों में लिपटकर
हमनें ये जाना था कि  
अगर मैं जिस्म हूँ तो रूह तुम
अगर मैं दिल हूँ तो धड़कन तुम
अगर मैं फूल हूँ तो खूशबू तुम
अगर मैं जिन्दगी हूँ तो जान तुम
अगर मैं आकाश हूँ तू चाँद तुम
                           ©विशाल विशु

रविवार, 8 मई 2016

कहाँ खो गये सितारे

बिछुड़ने के बाद

सब कुछ तो बदल गया है
तुमसे बिछुड़ने के बाद
रात रात सी नहीं लगती
दिन भी नहीं लगता दिन की तरह
दीवार से लटकी घड़ी  चलतीं रहतीं हैं
बगैर वक्त बताये
चाय की चुस्कियों में मिठास नहीं है
जिस्म खाली डिब्बा सा लगता है
फूल भी काँटों की चुभन देते हैं
मौसमों का अब मिजाज ठीक नहीं लगता
बारिश की बूंदों से पत्थर जैसी चोट मिलती है
किताबें मुझे पढ़ती है मैं किताबों को नहीं
तुम्हारी उंगलियों से जब मेरी उंगलिया खेलती थी कैसे दिल सिहर सा जाता था
कैसे धड़कनों में कोई हलचल सी हो जाती थी
कैसे आंखों में इक नशा उतर आता था
कैसे होठों पर कंपकंपी सी होने लगती थी
अब वहीं दिल वीरान पड़ा है
वहीं धड़कने गूँगी हो गयी है
वहीं आँखे आँसूओं के बाढ़ में डूबी हुई है
वहीं होठ अब सुख से गये हैं
तुमसे बिछुड़ने के बाद
                   ©विशाल विशु

आखिरी बार

जब उदासी में डुबे चेहरे मिले थे आखिरी बार
चमन में शायद तब फूल खिले थे आखिरी बार
जिन्दगी में तो महज़ खामोशियाँ ही रह गयीं हैं
उस दिन साथ लफ्जों के काफिले थे आखिरी बार
जुदा भी किया तो उसने मोहब्बत लुटाकर विशु
होठ इक दुसरे से उस दिन सिले थे आखिरी बार
                    ©विशाल विशु

शनिवार, 7 मई 2016

खतो का अंतिम संस्कार

मैं  यही सोच रहा था
अब तो तुम्हारी शादी हो चुकी हैं
मुझे तुम्हारे खतो का अंतिम संस्कार कर देना चाहिए
मगर ये फैसला अभी तक नहीं कर पाया हूँ
इन्हें जला दूँ या फिर दफन कर दू
जमीन की उस गहराई तक
जहाँ से हमारे प्यार की खूशबू ना सके
या फिर फिर समन्दर में डुबो दो
ताकि साँस ना लें पाने की वजह से
मर जाये वो सारे एहसास खतो के साथ
या फिर जहर दे दूँ इन खतो को
ताकि जो लफ्ज़ जिंदा है
वो खामोश हो जाये सदा के लिए
या फिर गोलियों से छलनी कर दूँ
इन सारे मासूम खतो को और
खो जाये प्यार का रंग, खून के रंग में
                              
                              ©विशाल विशु

शुक्रवार, 6 मई 2016

सुबह सुबह

तुमसे ही तो हर दौर का आगाज करेंगे हम
गैर की हुई तुम तो साँसों से ऐतराज़ करेंगे हम
जिस दिल में हमको आने से रोका है तुमनें
देखना इक दिन उसी दिल पर राज करेंगे हम
                                   ©विशाल विशु

बुधवार, 4 मई 2016

जिन्दगी सिर्फ सफर है

सिर्फ सफर ही है  जिन्दगी में
झूठ कहते हैं सब कि मंजिल होती है
जिन्दगी में मंजिल   अगर मिल भी जाए
तो उसी दिन अगली मंजिल कुछ और ही हो जाती है
यानि पिछली मंजिल सिर्फ सफर का हिस्सा थी
तुम भी मिली तो यही लगा था कि
सब कुछ पा लिया है मैंने मगर
टूट गया इक ही बार में वो हर स्वप्न
जिसे सजाने में अनगिनत राते
जागते जागते गुजर गयी थी
अब तो ऐसा लगता है कि
सब नाराज चल रहे हैं इक दुसरे से
भ्रमर फूल से, धरती आकाश से
महफिल शायरी से, पीने वाला शराब से
चांद रातों से, बच्चा खिलौने से
तुम मुझसे
मगर मैं तुमसे नाराज नहीं हूँ
आज भी वैसे ही इंतजार कर रहा हूँ तुम्हारा
जैसे IIT की कोचिंग से निकलने के बाद
वो चाय की दुकान पर रोज करता था
बड़ी हसी सी आ जाती थी
जब तुम चाय में बिस्कुट डुबोती
और बिस्किट चाय में ही गिर जाती थी
फिर तुम मेरी हँसी देखकर
थोड़ा नाराज सी हो जाती
फिर मेरी हँसी के साथ ही
खिलखिला कर हँस देती थी
मुझे आज भी याद हैं वो chemistry
के सारे reaction जिन्हें हमने साथ
मिलकर रट्टा लगाया था।
इनका mechanism तो सच में
किसी प्रेम कहानी से कम नहीं था
Sn1 Sn2... सब याद हैं
या भूल गयी हो इन्हें भी मेरी तरह
यकीनन तुम्हारे बाद ये जिन्दगी
सिर्फ सफर ही है और
वादा है कि ये सफर जारी रहेगा
       आखिरी साँस तक...
                                           तुम्हारा
                                      -   विशाल विशु
               

रविवार, 1 मई 2016

कभी कभी ऐसा लगता है

कभी कभी ऐसा लगता है
सब कुछ अर्थहीन है
ये प्यार, ये जिन्दगी आखिर कब तक
सब तो साथ छोड़ देंगी किसी ना किसी दिन
ये दोस्त जो जान छिड़कते है
सब व्यस्त हो जायेंगे कल
बडे़ नसीब से किसी से कभी मुलाकात हो
और हमारी ये चौपाल
जो हर शाम को लगती है चाय की दुकान पर
जहाँ चर्चा होती है किसी की आंखों की
किसी के होठों की, जुल्फों की
और कभी कभी राजनीतिक मुद्दों
पर जो छिड़ जाती है बातों की जंग
क्या ये पल फिर कभी आयेंगे
शायद नहीं।
वो मासूम चेहरा सौप देगा
कल किसी और को अपना वजूद
जिसने मुझसे मोहब्बत तो नहीं कि
लेकिन मेरी शायरी उसे पंसद है बहुत
हम जो कर लेते हैं बेवजह पार्टियां
कल शायद वजह होने के बाद भी
नहीं कर पायेंगे हम
....विशाल विशु

कहां हैं हम

तब कहां थे अब कहां हैं हम एक मुद्दत से लापता हैं हम वहीं तोड़ गया जो कहता था  उसके दिल का आईना हैं हम  किससे कहें और फिर क्यों कहें ज़िंदगी ...