#हवायें_तुम्हारे_शहर_की
उतार कर रख दिया होगा
तुमने आँखों से कुछ ख्वाबों को
जो चमकते थे कभी
आकाश के सितारों की तरह
सुना है वो पायल भी
अब टूट गई है
जिनकी खनखन
बहुत पंसद थी मुझे
हाथों का वो कंगन
तो तुमने उतार ही दिया होगा
जब तुम्हारे हाथ पीले हुए होंगे
सुना है Facebook पर भी
कोई नया account बना लिया है तुमनें
कल शाम चाय के वक्त देखा था
तुम्हारा नाम भी कुछ बदल सा गया था
शायद उसमें तुम्हारे साजन
का नाम जुड़ गया था
तुम्हारा नम्बर तो हैं
मगर फोन नहीं कर सकता अब
उन दिनों की बात याद है
जब फोन पर ही नाराज हो जाते
फोन पर ही इक दुसरे को मनाना
हसाना, इतराना, गाने सुनाना
और भी जाने क्या क्या
मगर अब बदल गया है सब कुछ
तुम्हारे लिए
लेकिन मैंने अपनी जिन्दगी में कोई
बदलाव नहीं आने दिया
आज कविताएँ लिखता हूँ
तो सिर्फ तुम्हारे लिए
आज भी कोई सपना आता है
उनमें तुम्हारी मौजूदगी होती है
मेरे कमरे में रखी तुम्हारी तस्वीरें
मुझसे अक्सर बातें करती हैं
आज भी मेरी साँसों से
तुम्हारी खूशबू आती है
खैर छोड़ों अब क्या फायदा
इन ढेर सारी बातों का
बस इतना है कि तुम्हारी
परवाह रहतीं हैं मुझे आज भी
तुमसे मुलाकात तो अब शायद ना
हो सके, लेकिन तुम्हारे शहर
कि हवायें अक्सर मिलने आती है मुझसे
अगर कभी कोई उदासी हो तो
इन हवाओं को खबर कर देना
हम आ जायेंगे गीत बनकर
तुम्हें हसाने के लिए
©विशाल विशु
https:// vishalkumar12300.blogspot.in
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें