बुधवार, 4 मई 2016

जिन्दगी सिर्फ सफर है

सिर्फ सफर ही है  जिन्दगी में
झूठ कहते हैं सब कि मंजिल होती है
जिन्दगी में मंजिल   अगर मिल भी जाए
तो उसी दिन अगली मंजिल कुछ और ही हो जाती है
यानि पिछली मंजिल सिर्फ सफर का हिस्सा थी
तुम भी मिली तो यही लगा था कि
सब कुछ पा लिया है मैंने मगर
टूट गया इक ही बार में वो हर स्वप्न
जिसे सजाने में अनगिनत राते
जागते जागते गुजर गयी थी
अब तो ऐसा लगता है कि
सब नाराज चल रहे हैं इक दुसरे से
भ्रमर फूल से, धरती आकाश से
महफिल शायरी से, पीने वाला शराब से
चांद रातों से, बच्चा खिलौने से
तुम मुझसे
मगर मैं तुमसे नाराज नहीं हूँ
आज भी वैसे ही इंतजार कर रहा हूँ तुम्हारा
जैसे IIT की कोचिंग से निकलने के बाद
वो चाय की दुकान पर रोज करता था
बड़ी हसी सी आ जाती थी
जब तुम चाय में बिस्कुट डुबोती
और बिस्किट चाय में ही गिर जाती थी
फिर तुम मेरी हँसी देखकर
थोड़ा नाराज सी हो जाती
फिर मेरी हँसी के साथ ही
खिलखिला कर हँस देती थी
मुझे आज भी याद हैं वो chemistry
के सारे reaction जिन्हें हमने साथ
मिलकर रट्टा लगाया था।
इनका mechanism तो सच में
किसी प्रेम कहानी से कम नहीं था
Sn1 Sn2... सब याद हैं
या भूल गयी हो इन्हें भी मेरी तरह
यकीनन तुम्हारे बाद ये जिन्दगी
सिर्फ सफर ही है और
वादा है कि ये सफर जारी रहेगा
       आखिरी साँस तक...
                                           तुम्हारा
                                      -   विशाल विशु
               

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कहां हैं हम

तब कहां थे अब कहां हैं हम एक मुद्दत से लापता हैं हम वहीं तोड़ गया जो कहता था  उसके दिल का आईना हैं हम  किससे कहें और फिर क्यों कहें ज़िंदगी ...