मंगलवार, 15 अगस्त 2017

वीर शहीदों की अमर गाथा और उनकी शान दिखायी देगा
बंकिम का वंदे मातरम , टैगोर का जयगान दिखायी देगा
हमारी भाषा,हमारी मिट्टी,हमारी संस्कृति,हमारा इतिहास
ग़ौर से देखो ,इस तिरंगे में सारा हिन्दुस्तान दिखायी देगा

सोमवार, 1 मई 2017

हर एक वादे पर एक  वादा होना चाहिए
ये  मोहब्बत तो हद से ज्यादा होना चाहिए

चाहने से खुदा तक मिल जाता हैं ज़माने में
हमारे पास  एक सच्चा इरादा होना चाहिए

ये दुनियां हमें बहुत खूबसूरत लगेगीं हमेशा
हमारे भीतर एक मासूम बच्चा होना चाहिए

ये हिसाब क़िताब की बाते फ़िजूल लगतीं हैं
मेरी सुनो तो महफ़िल शायराना होना चाहिए

मर जायेंगे बहुत सारे डूब के तुम्हारी आँखों मे
तुम्हारी इन आँखों पर कोई चश्मा होना चाहिए

हमने कब कहा कि किसी और को ना चाहेंगे
मगर वो शख़्स बिलकुल तुमसा होना चाहिए







सोमवार, 20 मार्च 2017

child labour (बाल श्रम)

           बाल श्रम (child labour)

बात बाल श्रम (child labour) पर करनी हैं, जो हमारे समाज पर लगा काला धब्बा हैं, और इसका कारण हमारे समाज के ही कुछ लोग हैं। आंकडों की तरफ नजर डालें तो पता चलता हैं कि पुरी दुनिया में लगभग 17 करोड़ बच्चे बाल मजदूरी करते हैं। ये संख्या हमें हैरान कर देने वाली हैं। आखिर कौन सी तरक्की, कौन सा विकास किया हैं दुनिया ने। बड़ा सवाल हैं, जरा सोचिये। अगर तरक्की और विकास के बावजूद इतने बच्चों को अपना पेट भरने के लिए मजदूरी करनी पड़ती हैं तो निश्चित तौर पर हमें और ज्यादा तरक्की की जरूरत हैं और ज्यादा सोचने की जरूरत हैं, और ज्यादा प्रयास की जरूरत हैं। ये वो उम्र होती हैं जब बच्चे चाँद तारों को अपने उँगलियों से गिनने की कोशिश करते हैं, आपने भी की होगी। लेकिन कुछ बच्चों की वहीं उंगलियां काम पर लगी होती हैं। आंकडों से ये पता चलता हैं दुनिया में लगभग 20 करोड़ लोग बेरोजगार हैं। सवाल ये हैं कि अगर इतने लोग बेरोजगार हैं तो फिर बाल श्रम क्यों?
आखिर क्या वजह हैं सरकार की इतनी योजनाओं,  चाहे वो शिक्षा का अधिकार हो, या मिड डे मील योजना हो, के बावजूद भी हमारा समाज बाल श्रम से मुक्त नहीं हो पा रहा हैं।
लोग बच्चों को काम पर इसलिए भी रख लेते हैं कि इन्हें मजदूरी कम देनी पड़ती हैं, वयस्कों की तुलना में। हमनें हर जगह देखा हैं किसी मासूम बच्चे के अरमानों को टूटते हुए, सर्दी के मौसम में ठिठुरते हुए, कडी धूप में भी काम करते हुए। मगर इस पर विचार करना क्यों भूल जाते हैं, कभी ऐसा क्यों नहीं सोचते ताकि इनको भी भरपेट रोटी मिल सके, ये भी और बाकी बच्चों की तरह स्कूल जा सके, इतना कपड़ा हो इनके पास की सर्दियों में अपना तन पूरी तरह से ढक सकें। इनके चेहरे पर भी मुस्कान आ सके, थकान की जगह।
बाल श्रम के जिम्मेदार वो माँ बाप भी हैं, जो अपने बच्चों को स्कूल ना भेजकर काम करने भेज देते हैं। उनको ऐसा लगता हैं कि अगर वो मजदूरी कर रहे हैं तो उनका बेटा भी मजदूरी ही करें। इस तरह की सड़ी हुई मानसिकता हैं कुछ लोगों की। शर्म आती हैं ऐसे लोगों पर। इन मासूम बच्चों में अनेक प्रतिभाएं छिपी हुई हैं, जरूरत हैं हमें अपनी सोच बदलने की। ये पढ़ लिखकर देश के भविष्य निर्माण में अपना योगदान दे सकते हैं। देश में बहुत सारे बुद्धिजीवी बाल श्रम को जड़ से मिटाने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। इनमें प्रमुख नाम की बात की जाये तो  श्री कैलाश सत्यार्थी का नाम आता हैं जिन्हें बाल श्रम के खिलाफ संघर्ष के लिए शांति का नोबेल पुरस्कार दिया गया हैं। हम इनके कदमों के साथ कदम बढ़ाकर बाल दासता, बाल श्रम के खिलाफ मुहिम का, संघर्ष का हिस्सा बन सकते हैं।
आईये  हम जहाँ भी हैं वहीं से शुरूआत करते हैं एक ऐसे प्रयास की, एक ऐसे संघर्ष का, एक ऐसे अभियान की जो करोड़ों बच्चों की जिन्दगी में खुशियों की सौगात लेकर आये, जो उनको भर पेट रोटी दे सके, जो उनके हाथों में खिताब दे सकें, जो उनको पहनने के लिए कपड़ा दे सकें।
             ये सब कुछ लिखने का मकसद सिर्फ आपके पढ़ लेने से नहीं पूरा होगा। इसका मकसद तब पूरा हो जाएगा जब आप के भीतर बाल श्रम को जड़ से मिटाने का संकल्प पैदा हो जाये।
                            
                                               धन्यवाद
                                          -विशाल मौर्य

शुक्रवार, 10 मार्च 2017

खुद को लुटाया बहुत हैं

इश्क़ में तो दिल ने गँवाया बहुत हैं
ये मगर फिर भी मुस्कुराया बहुत हैं

पाँव में यू ही छाले पड़ सकते नहीं
मुश्किलों का बोझा उठाया बहुत हैं

देखते हैं अब क्या इरादा हैं उसका
वैसे तो मुझको आजमाया बहुत हैं

जिन्दगी ये साथ ना दे तो गम क्या
जिस्म से साँसों ने निभाया बहुत हैं

तुझे अब शिद्दत से हर कोई पढ़ेगा
हर गज़ल में जिक्र तेरा आया बहुत हैं

अपनी आँखों का जाम दे मुझको तू अब
साकी ने मयखाने में पिलाया बहुत हैं

मुझमें मैं थोड़ा भी नहीं रह गया हूँ
बेखुदी में खुद को लुटाया बहुत हैं
               ©विशाल विशु

शनिवार, 25 फ़रवरी 2017

मेरे ऊपर झूठ की हर दीवार फेंको

फूल सारे रख लो तुम , तलवार फेंको
अपना हर इक नफरती किरदार फेंको

गर सही हूँ, फिर तो मर सकता नहीं मैं
मेरे ऊपर झूठ की हर दीवार फेंको

अपनी ही आवाज़ में शामिल ना हो गर
खुद को फिर तुम, यार यू ही मार फेंको

बात बढ़ सकती हैं, कोई देख लें तो
छत प तुम खत चुपके से हर बार फेंको

बुधवार, 22 फ़रवरी 2017

मुहब्बत तो तनहा सफर हो गया हैं

जमाने को भी ये खबर हो गया हैं
मुहब्बत तो तनहा सफर हो गया हैं

ना तो दिन ढलते हैं ना ही राते गुजरती
जुदाई का  ऐसा  असर  हो गया हैं

जहाँ ख्वाबों का मेला लगता था हर पल
शहर दिल  का वो  दरबदर हो गया हैं

उसे चाहा था हमनें साँसों के जैसे
किसी और का वो मगर हो गया हैं
 
                             -विशु

मंगलवार, 21 फ़रवरी 2017

हमारा नाम दिल से अब मिटाये जा रहे हो तुम

हमारा नाम दिल से अब मिटाये जा रहे हो तुम
मुहब्बत के हर इक वादे को भुलाये जा रहे हो तुम

कभी तुमनें ही तो मुझे सिखाया था हर पल हसना
खुदा जाने फिर क्यों तनहा बनायें जा रहे हो तुम

बताओ  तो जरा  कैसे जियेंगे हम ऐ जानें जां
हमारे  जिस्म से  साँसे  चुराये  जा रहें हो तुम

गुरुवार, 9 फ़रवरी 2017

इश्क़ पैमानों में घुटकर मर जायेगा

दिल का किस्सा वक्त के साथ गुजर जायेगा
इसका मतलब ये नहीं वो दिल से उतर जायेगा

वो कहता था कि मैं उसके साँसों की खुशबू हूँ
फिर बिछड़ कर वो मुझसे आखिर किधर जायेगा

कोई होगा नहीं खड़ा मोड़ पर मेरे इन्तज़ार के वास्ते
दिल फिर भी तुम्हारी गलियों में उम्र भर जायेगा

आज शब भर मय पीने पिलाने का दौर चलेगा
इतना पियेंगे कि इश्क़ पैमानों में घुटकर मर जायेगा

सुनों विशु हद से ज्यादा ना आजमाया करो बे दिल को
शीशा ही तो हैं किसी रोज टूटकर बिखर जायेगा

कहां हैं हम

तब कहां थे अब कहां हैं हम एक मुद्दत से लापता हैं हम वहीं तोड़ गया जो कहता था  उसके दिल का आईना हैं हम  किससे कहें और फिर क्यों कहें ज़िंदगी ...