गुरुवार, 11 दिसंबर 2014

इक टुकड़ा दिल का

अजनबी सा लगता है अब ये शहर इश्क़ का  
कोई तो बतायें, इस बेकरार दिल को लेकर जाये कहा
            विशाल विशु 
ये तेरी यादें बहुत जिद्दी है,आकर लिपट जाती है मुझसे  
मैंने कई बार कहा मुझसे मिलने ना आया करो, बहुत तकलीफ होती है दिल को 
      विशाल विशु 

शनिवार, 6 दिसंबर 2014

मेरी मोहब्बत का कोई हिसाब नहीं है

तेरी अदाओं का पास  मेरे कोई जवाब नहीं  है
अब मेरी आँखों में तेरे सिवा कोई ख्वाब नहीं है

तुम मत पूछो , मुझे  कितनी मोहब्बत  है तुमसे
इतना ही जानो,मेरी मोहब्बत का कोई हिसाब नहीं है

अब खुमार उतरेगा भला कैसे इन आँखों से 'विशु '
ये दिलो की मोहब्बत है ,  कोई शराब नही है
                           
                                        विशाल विशु 

शुक्रवार, 5 दिसंबर 2014

तुम्हारे लिए

मेरी सांसे, मेरी धड़कन, मेरा तन मन, तुम्हारे लिए
तुम्हारे ख्याल से सजा मेरा ये जीवन, तुम्हारे लिए

बाहे खोलकर मिलो तुम बारिश की बूंदों से
ये मनमोहक भींगा भींगा सा सावन, तुम्हारे लिए

कहीं कोई उदासी ना हो, कही कोई वीरानी ना हो
खुशबू बिखेरता हर तरफ ये उपवन, तुम्हारे लिए

मेरा  हर पल अब तेरे ख्वाबो में खोया रहे
मेरी सारी रात, मेरा सारा दिन, तुम्हारे लिए
 
                          विशाल विशु
तुम आयी, दुरीया दिलो कि मिटाते हुये 
आँखों ने कह दिया बात दिल की, शर्माते हुये 
वो तस्वीर कैद हैं मेरी आँखों में अब तक 
देखा था जब आपको बिखरी जुल्फे सुलझाते हुये 
                                विशाल विशु 

कहां हैं हम

तब कहां थे अब कहां हैं हम एक मुद्दत से लापता हैं हम वहीं तोड़ गया जो कहता था  उसके दिल का आईना हैं हम  किससे कहें और फिर क्यों कहें ज़िंदगी ...