शनिवार, 28 दिसंबर 2019

मैं विदा लूंगा

मैं विदा लूंगा

जब हाथ कापने लगेंगे
लिखें बग़ैर
जब बेचैन ख़्वाब मेरी पलकों
को झुकने नहीं देंगे
मेरी आत्मा जब धिक्करेगी
मेरे इस झूठे किरदार पर
तब मैं विदा लूंगा


जब मेरी सुबह शाम तक
नहीं पहुंच पायेंगी
जब मेरी आंखो में
बेटी, मजदूर, किसान, अनाथों का
दर्द बहने लगेगा तीव्र होकर
तब मैं विदा लूंगा

जब जीना मेरा मृत्यु के समकक्ष
लगने लगेगा
मेरे भीतर दफ़न मुद्दत के सन्नाटे
गूंजेंगे जब एक आवाज़ में
तब मैं विदा लूंगा
अपने उस किरदार से जो दुनियां ने दिया हैं
उस किरदार को निभाने के लिए
जो ईश्वर ने मुझे सौंपा था
जब मैं अपने मिटने की प्रक्रिया में था


मेरा प्रेम अगर जिस्मानी होता
तो मैं तुमको खो दिया होता
लेकिन मेरा प्रेम तो आत्मिक हैं
आत्मिक प्रेम कुछ पाने की
इच्छा से परे होता हैं
और जब पाने का अस्तित्व नहीं
तो फिर खो देना तो अर्थहीन हुआ ना



शुक्रवार, 13 दिसंबर 2019

जिसने सीने में अपने चिंगारीया रखा हैं
उसी लड़के  ने आंख में दरिया रखा हैं


फकत एक  शख़्स का  ना मिलना और
वो अब  सर पर उठा सारी दुनिया रखा हैं


अल्फ़ाज़ मेरे तो चीखेंगे ही ना भला
 इक मुद्दत की इनमें खामोशियां रखा हैं

इक रोज़ मसअला बनकर खड़ा होऊंगा
इसलिए संभाल के मैंने बेचैनिया रखा हैं










आंख से दरिया उछाल रहे हैं
कुछ यूं दुनिया उछाल रहे हैं

तुमने लिखें थे मोहब्बत में कभी
वो सारी चिठ्ठियां उछाल रहे हैं


मुद्दत बाद भी तुम्हारी चाहत रह गई हैं
देखो ना मुझमें जिंदा मोहब्बत रह गई हैं

आज तक कोई समझ ही नहीं पाया हमें
दर्द में मुस्कुराने की आदत रह गई हैं


मंगलवार, 10 दिसंबर 2019

सोमवार, 9 दिसंबर 2019

ख़्वाबों  की कश्मकश का हिस्सा नहीं बनना
आफताब हूं मुझे तमस का हिस्सा नहीं बनना


मोहब्बत को इबादत समझता रहा हूं मुद्दत से
जिस्म की हवस का हिस्सा नहीं बनना


शुक्रवार, 6 दिसंबर 2019

किसी एक लम्हे का सदी हो जाना 
मैंने देखा हैं आंख का नदी हो जाना

दर्द को ठिकाना मिलने ही जैसा हैं 
एहसास का यू ही शायरी हो जाना




शनिवार, 30 नवंबर 2019

इस  मोहब्बत से अब मोहब्बत हैं ही नहीं
किसी से भी मेरी कोई शिकायत हैं ही नहीं
अपना हाथ मेरे हाथ पर रख भी दो तो क्या
दिल को अब धड़कने की इजाज़त हैं ही नहीं #vishal

शुक्रवार, 29 नवंबर 2019

जब किसी रिश्ते पर भरोसा रहा ही नहीं
तो अब किसी से कोई रिश्ता रहा ही नहीं


मुझको अपनी तस्वीर से क्या लेना देना अब
जो मिरा आईना था,वो मिरा रहा ही नहीं

मैं अपने ज़मीर से गिर गया हूं इन दिनों बहुत
ख़ुद से अब जंग हैं किसी से झगड़ा रहा ही नहीं


ख़ुद को जाया किया हैं जिन लोगो को समझाने में 
उनके खातिर पास मेरे अब कोई लम्हा रहा ही नहीं

               -vishal maurya

शुक्रवार, 15 नवंबर 2019

दर्द की रात जब हद से गुजरती हैं तो लिखता हूं
मेरा लिखा एक लड़की पढ़ती हैं तो लिखता हूं

खोया खोया, धुधला धुधला सा लगता हैं सब
मगर निग़ाह में एक तस्वीर बनती हैं तो लिखता हूं

मैं दीवारों से बाते करता रहता हूं अक्सर ही
पर जब मेरी खामोशी सिसकती हैं तो लिखता हूं

किसी के घर रोटी कचरे में फेका जाता हैं और
किसी के घर रोटी नहीं बनती हैं तो लिखता हूं

यूं तो हसकर टाल देता तमाम लोगो की बातें
मगर कोई बात दिल को लगती हैं तो लिखता हूं

         ©Vishal Kumar Maurya

मंगलवार, 12 नवंबर 2019

कभी उसकी संजीदगी कभी हसी पे मरते थे
कॉलेज में हम  भी एक  लड़की पे मरते थे

सब लोग फूल की जानिब आते थे फूल के लिए
हम सबसे जुदा थे तो  तितली पे मरते थे

उसके चेहरे में अजब सी मासूमियत थीं हमें
बाक़ी सारे लोग उसकी खूबसरती पे मरते थे

क्या हस्ती थी अपनी क्या करेंगे जानकर साहब
इतना पता हैं सब के सब मेरी शायरी पे मरते थे


शुक्रवार, 8 नवंबर 2019

एक मुद्दत होने को है 
तुम्हारा जाना अब भी लगता है
मानो कल की कोई घटना हो
जैसे तुमने मेरे बाद
 प्रेम कर लिया किसी से 
ठीक वैसे ही मैंने भी सोचा था 
की कर लूंगा किसी से प्रेम 
मगर मैंने इस कोशिश में 
यह पाया कि मेरे लिए
'प्रेम 'और 'तुम '
दो अलग-अलग शब्द नहीं है


          © विशाल मौर्य विशु

गुरुवार, 7 नवंबर 2019

दूरियों में आपसी लगाव की ख़ुशबू
मुझमें जिंदा हैं मेरे गांव की ख़ुशबू


बुधवार, 6 नवंबर 2019

शुक्रवार, 23 अगस्त 2019

किसी के ख़्वाबों में आना जाना छोड़ दिया
किसी की याद में  आंसू बहाना छोड़ दिया
जब समझ में आया,कोई समझेगा नहीं मुझे ,तो
मैंने भी अपने पराए सबको समझाना छोड़ दिया

कहां हैं हम

तब कहां थे अब कहां हैं हम एक मुद्दत से लापता हैं हम वहीं तोड़ गया जो कहता था  उसके दिल का आईना हैं हम  किससे कहें और फिर क्यों कहें ज़िंदगी ...