शनिवार, 28 दिसंबर 2019

मैं विदा लूंगा

मैं विदा लूंगा

जब हाथ कापने लगेंगे
लिखें बग़ैर
जब बेचैन ख़्वाब मेरी पलकों
को झुकने नहीं देंगे
मेरी आत्मा जब धिक्करेगी
मेरे इस झूठे किरदार पर
तब मैं विदा लूंगा


जब मेरी सुबह शाम तक
नहीं पहुंच पायेंगी
जब मेरी आंखो में
बेटी, मजदूर, किसान, अनाथों का
दर्द बहने लगेगा तीव्र होकर
तब मैं विदा लूंगा

जब जीना मेरा मृत्यु के समकक्ष
लगने लगेगा
मेरे भीतर दफ़न मुद्दत के सन्नाटे
गूंजेंगे जब एक आवाज़ में
तब मैं विदा लूंगा
अपने उस किरदार से जो दुनियां ने दिया हैं
उस किरदार को निभाने के लिए
जो ईश्वर ने मुझे सौंपा था
जब मैं अपने मिटने की प्रक्रिया में था


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कहां हैं हम

तब कहां थे अब कहां हैं हम एक मुद्दत से लापता हैं हम वहीं तोड़ गया जो कहता था  उसके दिल का आईना हैं हम  किससे कहें और फिर क्यों कहें ज़िंदगी ...