शुक्रवार, 16 जनवरी 2015

रूठकर जमाने से, इक दुनिया ऐसी बसाते है हम

रूठकर जमाने से, इक दुनिया ऐसी बसाते है हम
जिसे सिर्फ तुम्हारे ख्याल से  सजाते  हैं हम
कोई बंदिशें भी नहीं है, कोई इल्जाम भी नहीं है 
ऐसी दुनिया में, प्यार के गीत तुम्हारे लिए गाते हैं हम 
जल्दी है क्या अभी घूँघट ना  हटाओ   तुम चेहरे से 
कुछ देर तक साथ साथ तुम्हारे चलो शरमाते है हम 
तुम मिले तो मुझको, कुछ और चाहिए  ही  नहीं 
सारी खुशियाँ तुम पर तो  यूँ  ही  लुटाते है हम 
रूठकर जमाने से, इक दुनिया ऐसी बसाते है हम...
                                -विशाल विशु 

कहां हैं हम

तब कहां थे अब कहां हैं हम एक मुद्दत से लापता हैं हम वहीं तोड़ गया जो कहता था  उसके दिल का आईना हैं हम  किससे कहें और फिर क्यों कहें ज़िंदगी ...