दिनों रात किसी उलझन में जी रहे हैं
उसने कहा था कि लौटकर आएगा
एक उम्र से इस कथन में जी रहे हैं
बदन को खूब आराम मिलता हैं
मगर हम रूह की थकन में जी रहे हैं
क़िरदार बिक चुके, रिश्ते बाजार हो गए
सोचो ज़रा कैसे जीवन में जी रहे हैं
किसी को किसी के लिए फुरसत नहीं
कितने आनन फानन में जी रहे हैं
© विशु