शुक्रवार, 5 नवंबर 2021

कहां हैं हम

तब कहां थे अब कहां हैं हम
एक मुद्दत से लापता हैं हम

वहीं तोड़ गया जो कहता था 
उसके दिल का आईना हैं हम 

किससे कहें और फिर क्यों कहें
ज़िंदगी के सफ़र में तन्हा हैं हम

मेरी कहानी के अल्फाज़ खो गए
फकत ख़ामोशी का पता हैं हम


विशाल विशु

शनिवार, 9 अक्टूबर 2021

जी रहे हैं

न  जानें कैसी अनबन में जी रहे हैं 
दिनों रात किसी उलझन में जी रहे हैं

उसने कहा था कि लौटकर आएगा
एक उम्र से इस कथन में जी रहे हैं

बदन को खूब आराम मिलता हैं 
मगर हम रूह की थकन में जी रहे हैं

क़िरदार बिक चुके, रिश्ते बाजार हो गए
सोचो ज़रा कैसे  जीवन में जी रहे हैं

किसी को किसी के लिए फुरसत नहीं
कितने आनन फानन में जी रहे हैं


© विशु

रविवार, 22 अगस्त 2021

पानी की तरह

हवा, पहाड़ , बादल और पानी की तरह
रिश्ते होते है साथ  जिंदगानी की तरह

मुझे बुझाते हुए बुझ गए तमाम लोग
आग हैं मुझमें शामिल  रवानी की तरह

ज़रा देर ठहरते,फिर उड़ जाते हैं कहीं
खुशी के लम्हे होते हैं तितली की तरह

सहूलियत हैंं ये मैं भी मानता हैं मगर  
मोबाइल में जज़्बात नहीं हैं चिठ्ठी की तरह

कहा खो गए परियों के देश और उनकी बाते
किस्सा कोई फिर सुनाए दादी नानी की तरह

हमारे भीतर मांजी के शजर उग आए हैं तमाम
बदन सारा का सारा हो गया हैं मिट्टी की तरह

© विशाल विशु


रविवार, 8 अगस्त 2021

सोचता हूँ एक बार फिर तुमसे कहूँ

मैं सोचता हूँ
एक बार फिर तुमसे कहूँ क़ी
तुम्हारी ये बेबाक़ सीं हँसी क़यामत हैं
की ये तुम्हारे होंठ बिना क़िसी लिपिस्टिक के ही
गुलाबो की तरह लाल हैं
और ये तुम्हारी आँखे समंदर सीं गहरी हैं
जिनमे डूब सकता हैं हर शख़्स
चाहे भले वो तैरना भली भांति जानता हों

मैं सोचता हूँ
एक बार फिर तुमसे कहूँ
की तुम्हारे whatsapp status को तब तक देखता रहता हूँ
जब तक की वो disapper नही हो जाते
और तुमको मैंने इतने दिनों से देखा नहीं हैं
ये  हक़ीक़त तो हैं
पर मुझकों लगता हैं मैंने तुमको
एक पल में हजार बार हर रोज़ हर दिन देखा हैं

मैं सोचता हूँ
एक बार फिर तुमसे कहूँ
"मुझें तुमसे इश्क़ हैं"
लेकिन जानती हो अब हौसला नहीं होता
हौसला इसलिए नहीं होता की
तुम फिर से इतने सालों की मोहब्बत ,चाहत को
महज़ एक अक्षर और एक मात्रा से बने
शब्द "ना" से तौल दोगी।
मैं तुमसे कहने के इस ख़्याल को
रोज़ तुम्हारे उस पुराने "ना "
का कफ़न पहनाकर दफ़न कर देता हूँ
दिल के किसी कोने में
मगर जानती हों ये एहसास मरता ही नहीं
हर रोज़ पैदा हो जाता हैं
तुम्हारे "हाँ " के इंतज़ार में
    
                -विशाल विशु

बुधवार, 4 अगस्त 2021

कविता मेरे लिए

कविता मेरे लिए 
सोच- समझ, ज्ञान -विज्ञान 
दर्शन, इतिहास,भूगोल
तर्क -वितर्क जैसा कुछ भी नहीं हैं

कविता मेरे लिए
पुरस्कार, मंचो, वाहवाही से परे हैं
मेरे लिखने से पहले इस तरह
किसी भी इच्छा की बुनियाद का
निर्माण मैं नहीं करता हूं

कविता मेरे लिए 
ज़मीन से शोहरत के आकाश तक
पहुंचने कि कोई सीढ़ी भी नहीं हैं
जहां लोग जाकर चाहते हैं बस जाना

कविता मेरे लिए
उस प्यारी सी लड़की की आंख भी नहीं हैं
जिसकी सुंदरता
ईश्वर के निर्माण कला की पराकाष्ठा हैं
कविता मेरे लिए सिर्फ़ और
सिर्फ़ एक नदी हैं
जिसमें मैं अपनी अनकही पीड़ाओं को
बहाया करता हूं

© विशाल विशु




ho जाएंगे

बहुत जियादा तनहा हो जायेंगे
तुम्हारे बाद  तमाशा हो जायेंगे


मुहब्बत का क़िला ढह जाएगा
और हम फकत मलबा हो जाएंगे


ख़ुद को भी शायद नज़र न आएं
उम्र ए हयात के लिए अंधेरा हो जाएंगे


लोग इधर उधर मेरी तलाशी करेंगे
मगर हम ख़ुद में लापता हो जाएंगे

विशाल विशु


बुधवार, 14 जुलाई 2021

क्या हो रहा हूं मैं

कोई कहे आखि़र क्या हो रहा हूं मैं
ख़ुद के भीतर लापता हो रहा हूं मैं

तेरे ख़्याल में उग रहा हूं रोज़ मगर
अपनी मिट्टी में दफ़न सा हो रहा हूं मैं

तुम्हारी कयामत बाहे याद आ रहीं
और जैसे  कोई दरिया हो रहा हूं मैं

मेरा किस्सा कहीं ख़त्म न हो जाए
हद से जियादा तुम्हारा हो रहा हूं मैं

© विशाल विशु


रविवार, 20 जून 2021

मां और बाप पर जितना
लिखा पढ़ा जाता हैं
अगर असल जिंदगी में भी
सब सच होता तो शायद 
औलाद सिर्फ़ औलाद होती
नालायक नहीं

© विशाल विशु


गुरुवार, 3 जून 2021

भोजपुरी

सोची - सोची के तोहरा के दिलवा दुखाला हो
पियार एगो भूल हवे अब हमरो के बुझाला हो

एतना लाचारी बा हो  एतना हरानी बा हो
उनकर सुरतिया हाय कबो ना भुलाला हो

लोगन से का मिलल जाव, तू ही बताबअ हो
जिनगी के एह मोड़ पर आदमी अपने से लुकाला हो

प्रीतिया के निशानी अभईनो रखले बानी संभाल के
गटइया में लटकत बावे , तोहरे दिहल माला हो


© विशाल विशु

सोमवार, 31 मई 2021

draft

मैं तो सोचता ही था क्यों तिरगी हो गई हैं
जरा देर से हुई खबर आपकी शादी हो गई हैं

अपने आप से हम ठीक से पेश नहीं आते
न जानें ख़ुद से कैसी दुश्मनी हो गईं हैं

मेरा लिख

शनिवार, 8 मई 2021

महामारी

महामारी में आह की नदी बहती हैं
महामारी में चीख के पहाड़ उग आते हैं
महामारी के दौरान 
बच्चे यतीम हो जाते हैं
और कुछ माओ के फूल से बच्चे
ओझल हो जाते हैं उसकी कोख से
महामारी में आदमी के भीतर छिपा भेड़िया भी दिख जाता हैं
जो किसी की चीखों और आहों की की ज़मीन पर
उगाता हैं अपने लिए रोटी
महामारी में हम ये जान पाते हैं 
जो अपने हैं उनमें हैं कितना अपनापन
मैं रोज़ सुनता हूं इन दिनों 
मानवता के मरने और बचने की कहानियां
और अब इस बात पर यकीं कर चुका हूं
महामारी एक परीक्षा हैं
जो ये तय करती हैं की
हमारे भीतर मानवता कितनी
बची हैं


© विशाल विशु

Run-time Exception

प्रिया राज वो लड़की थीं, जिन पर कॉलेज का हर लड़का मर रहा था। गुप्त सूत्रों से ये भी सुनने में आ रहा था की कुछ एक नौजवाज प्रोफेसर भी अल्ताफ़ रजा का "दिल का हाल सुने दिलवाला" गीत बड़े मिजाज़ से गुनगुना रहे हैं। हॉस्टल में कोई ऐसा दिन नहीं था जब रात को सोने से पहले प्रिया राज पर डिस्कशन न हों। सब लड़के लोग अपना अपना कांसेप्ट क्लियर करने में लगे थे। आप दीवानगी का आलम इस बात से समझ सकते हैं। सुबोध ने प्रिया राज का लैब पार्टनर बनने की खुशी में दोस्तों को महा ठंडी बीयर के घुट मरवा दिए थे। यूं समझिए की प्रिया राज के दिल पर राज करने का भयानक कंपटीशन चल रहा था। कुछ सीनियर लड़को से लड़की को प्रभावित करने के टिप्स ले रहें थे।तो कुछ यूट्यूब पर how to impress a girl in 10 मिनट्स वाले वीडियो खंगाल रहे थे।

कहां हैं हम

तब कहां थे अब कहां हैं हम एक मुद्दत से लापता हैं हम वहीं तोड़ गया जो कहता था  उसके दिल का आईना हैं हम  किससे कहें और फिर क्यों कहें ज़िंदगी ...