रिश्ते होते है साथ जिंदगानी की तरह
मुझे बुझाते हुए बुझ गए तमाम लोग
आग हैं मुझमें शामिल रवानी की तरह
ज़रा देर ठहरते,फिर उड़ जाते हैं कहीं
खुशी के लम्हे होते हैं तितली की तरह
सहूलियत हैंं ये मैं भी मानता हैं मगर
मोबाइल में जज़्बात नहीं हैं चिठ्ठी की तरह
कहा खो गए परियों के देश और उनकी बाते
किस्सा कोई फिर सुनाए दादी नानी की तरह
हमारे भीतर मांजी के शजर उग आए हैं तमाम
बदन सारा का सारा हो गया हैं मिट्टी की तरह
© विशाल विशु
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें