बुधवार, 4 अगस्त 2021

कविता मेरे लिए

कविता मेरे लिए 
सोच- समझ, ज्ञान -विज्ञान 
दर्शन, इतिहास,भूगोल
तर्क -वितर्क जैसा कुछ भी नहीं हैं

कविता मेरे लिए
पुरस्कार, मंचो, वाहवाही से परे हैं
मेरे लिखने से पहले इस तरह
किसी भी इच्छा की बुनियाद का
निर्माण मैं नहीं करता हूं

कविता मेरे लिए 
ज़मीन से शोहरत के आकाश तक
पहुंचने कि कोई सीढ़ी भी नहीं हैं
जहां लोग जाकर चाहते हैं बस जाना

कविता मेरे लिए
उस प्यारी सी लड़की की आंख भी नहीं हैं
जिसकी सुंदरता
ईश्वर के निर्माण कला की पराकाष्ठा हैं
कविता मेरे लिए सिर्फ़ और
सिर्फ़ एक नदी हैं
जिसमें मैं अपनी अनकही पीड़ाओं को
बहाया करता हूं

© विशाल विशु




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कहां हैं हम

तब कहां थे अब कहां हैं हम एक मुद्दत से लापता हैं हम वहीं तोड़ गया जो कहता था  उसके दिल का आईना हैं हम  किससे कहें और फिर क्यों कहें ज़िंदगी ...