जमाने को भी ये खबर हो गया हैं
मुहब्बत तो तनहा सफर हो गया हैं
ना तो दिन ढलते हैं ना ही राते गुजरती
जुदाई का ऐसा असर हो गया हैं
जहाँ ख्वाबों का मेला लगता था हर पल
शहर दिल का वो दरबदर हो गया हैं
उसे चाहा था हमनें साँसों के जैसे
किसी और का वो मगर हो गया हैं
-विशु
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें