हर एक वादे पर एक वादा होना चाहिए
ये मोहब्बत तो हद से ज्यादा होना चाहिए
चाहने से खुदा तक मिल जाता हैं ज़माने में
हमारे पास एक सच्चा इरादा होना चाहिए
ये दुनियां हमें बहुत खूबसूरत लगेगीं हमेशा
हमारे भीतर एक मासूम बच्चा होना चाहिए
ये हिसाब क़िताब की बाते फ़िजूल लगतीं हैं
मेरी सुनो तो महफ़िल शायराना होना चाहिए
मर जायेंगे बहुत सारे डूब के तुम्हारी आँखों मे
तुम्हारी इन आँखों पर कोई चश्मा होना चाहिए
हमने कब कहा कि किसी और को ना चाहेंगे
मगर वो शख़्स बिलकुल तुमसा होना चाहिए
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें