रविवार, 24 जुलाई 2016

हम मरते हैं

हम मरते हैं
तुम्हारी बातों पर
जिनसे मीठी दुनिया की
कोई भी चीज़ नहीं है
तुम्हारी जुल्फों पर
जिसकी छाँव बेहद
पंसद हैं  मेरे दिल को
तुम्हारी उँगलियों पर
जिनके नाखूनों पर लगा
नेलपालिश फूल सा बना देता है
तुम्हारे हाथों को

हम मरते हैं
तुम्हारे होठों पर
जिसकी लाली आईना
दिखातीं है सूरज को
तुम्हारे चलने की अदा पर
जिसे देखने के चक्कर में
टकरा जाता हूँ कई बार
अजनबियों से सड़क पर
तुम्हारे गाल के उस तिल पर
जिसने जानें कितनों को
पागल बना रखा है
मेरी ही तरह

हम मरते हैं
तुम्हारी डी पी पर
जिन्हें तुम बदलती रहती हो
खूबसूरत स्टेट्स के साथ
तुम्हारे उस चश्में पर
जिनसे पढने के अलावा
कभी -कभी झाक लेतीं हो
मेरी ओर भी
हम मरते हैं
सनम तुम पर
हाँ सिर्फ तुम पर
इस उम्मीद से की
किसी दिन जी उठेंगे हम
तुम्हारे होकर

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कहां हैं हम

तब कहां थे अब कहां हैं हम एक मुद्दत से लापता हैं हम वहीं तोड़ गया जो कहता था  उसके दिल का आईना हैं हम  किससे कहें और फिर क्यों कहें ज़िंदगी ...