ज़रा सी भी हलचल नहीं हैं
दुनिया जैसे आजकल नहीं है
पढ़ने की कीमत तो आंसू हैं
ये उल्फत पे ग़ज़ल नहीं हैं
आंख पे मोह का चश्मा हैं
यहां कुछ भी असल नहीं हैं
सबकी राते नहीं महकती
सबका बिस्तर मखमल नहीं हैं
सरकारे फकत दावा करती हैं
हकीक़त में उन पर अमल नहीं हैं
©विशाल मौर्य विशु
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें