शुक्रवार, 31 जनवरी 2020

जीते जी मर जाना तुम ना समझोगी
इश्क़ का ये जुर्माना तुम ना समझोगी

रात को तुम पर ग़ज़लें लिखना और
सुबह काम पर जाना तुम ना समझोगी

हर एक ज़ख़्म को सीने से लगाना फिर
बाद उसके  मुस्कुराना तुम ना समझोगी




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कहां हैं हम

तब कहां थे अब कहां हैं हम एक मुद्दत से लापता हैं हम वहीं तोड़ गया जो कहता था  उसके दिल का आईना हैं हम  किससे कहें और फिर क्यों कहें ज़िंदगी ...