भूख ने औरत के बदन
नोच डाले है
भूख ने निसहाय जानवरों के
कलेजे, आंते चूल्हों में झोक डाले
भूख ने बहुओ को आग में डूबा दिया
और दरिया में जला दिया
भूख ने अजन्मी बेटियों को
गाड़ दिया किसी बेटे की चाहत की
ज़मीन तले
जानते हों
नहीं मिटती है भूख दुनियां की
सिर्फ़ रोटी से
© विशाल विशु
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें