बाजार में इन रंगों की भले किमत होती है। लेकिन जब यही रंग किसी के हाथों से आपके चेहरे तक पहुंचते हैं तब इनकी कीमत नहीं लगा सकते हैं। अनमोल होते हैं ये रंग, कैसे चेहरे को छू कर, हृदय को अनगिनत खूबसूरत एहसासों से भर देते हैं। सबको याद होगी अपने बचपन की होली, हम तो भाई इक हफ्ते पहले ही शुरू हो जाते थे, और होली की रात तो सपने में भी रंग लगाते थे दौड़ा -दौड़ा कर ताकि कोई यार बच ना पाये। जानता हूँ कि वो दिन फिर नहीं आयेंगे, लेकिन उन्हें याद करके ही चेहरे पर हल्की सी मुस्कान तो ला ही सकते हैं।
गुलाल लगाकर जब हम किसी से आशीर्वाद लेते हैं, अथवा किसी को गले लगाते हैं तो सच में बहुत सुकून सा लगता है। ये मनोविज्ञान का विषय है। बिल्कुल स्वतंत्र होकर, जंजीरों से मुक्त होकर, सपनों के रंग में डूबकर आप प्रेम गीत गुनगुनाये, खुलकर मुस्कुराये।क्योंकि प्रेम ही सबका आधार है। यही सोच रहे होंगे कि मेरी हर बात आखिर प्रेम पर ही आकर क्यों खत्म हो जाती हैं। जानते हैं कारण क्या है?
बता रहा हूँ जिस तरह बगैर साँसों के जिस्म का
कोई मतलब नहीं होता, ठीक उसी तरह बगैर प्रेम के जिन्दगी का कोई मतलब नहीं है।
दूसरा उदाहरण दे रहा हूँ -
जिस खाली कागज शब्द पाकर निखर जाता है वैसे ही ये जीवन प्रेम के रंगो द्वारा निखर जाता है, खूबसूरत बन जाता है, आनन्दमय बन जाता है।
आपको होली की ढेर सारी शुभकामनाएँ।
आपका दोस्त
© विशाल विशु
गुरुवार, 24 मार्च 2016
रंग गया हूँ तेरे रंग में
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कहां हैं हम
तब कहां थे अब कहां हैं हम एक मुद्दत से लापता हैं हम वहीं तोड़ गया जो कहता था उसके दिल का आईना हैं हम किससे कहें और फिर क्यों कहें ज़िंदगी ...
-
तब कहां थे अब कहां हैं हम एक मुद्दत से लापता हैं हम वहीं तोड़ गया जो कहता था उसके दिल का आईना हैं हम किससे कहें और फिर क्यों कहें ज़िंदगी ...
-
आप सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं। जिस प्रेम पर मेरी कलम कविताएँ लिखती हैं, उसी प्रेम के प्रतीक हैं कन्हैया।जिस ...
-
मैं यही सोच रहा था अब तो तुम्हारी शादी हो चुकी हैं मुझे तुम्हारे खतो का अंतिम संस्कार कर देना चाहिए मगर ये फैसला अभी तक नहीं कर पाया हूँ...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें