बुधवार, 16 मार्च 2016

दिल में उतर गयी हो

फिर ऐसा लगता है कि कुछ हो सा गया है। एक ही गीत आज लगातार कई घंटों तक सुनता रहा। जैसे कोई व्यक्ति ध्यान में खो जाता है वैसे ही मैं खो गया हूँ। जाने कहाँ, कौन सी दुनिया, सब कुछ अपरिचित होते हुए भी अपना सा लग रहा था। ढेर सारे फूलों के बाग थे, और तुम इन फूलों के बीच और भी खिली हुई लग रही थी। तुम्हारी खूशबू मुझे खींच रही थी अपनी तरफ, और मैं तेज़ कदमों से तुम्हारी पास आने की कोशिश करता हूँ मगर बार -बार विफल हो जा रहा था। जानती हो क्यों, इक बड़ी सी दीवार थी जो मुझे रोक रही थी पार जाने से। हा वहीं दीवार जो सपनों और हकीकत के बीच में होती हैं। मगर जानतीं हो मैंने ये सुना है कि ये दीवारें भी झुकी है अनगिनत बार दीवानों के सामने। यू समझ लो कि इन्हें झुकना ही पड़ेगा। क्योंकि वजह ये हैं कि मुझे तुम बुला रही हो। उदास मत होना थोड़ी देर हो सकती है मगर आऊँगा जरूर, तुम्हारी प्रीत की वहीं चादर ओढ़ हुए, जो हर वक्त धूप में मेरे लिए छाव बनी।
अच्छा ये बताओ कि तुमने कोई कविता लिखी की नहीं मेरे लिए, तुमने वादा किया था जब मैंने तुम्हें एक के बाद एक अपनी धडकनों को लफ्जों में सुनाया था। अगर लिखी हो तो आज स्वप्न में आकर सुनाना। तुम्हारे आने का इंतजार रहेगा मुझे।
                                           तुम्हारा
                                       -विशाल विशु

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कहां हैं हम

तब कहां थे अब कहां हैं हम एक मुद्दत से लापता हैं हम वहीं तोड़ गया जो कहता था  उसके दिल का आईना हैं हम  किससे कहें और फिर क्यों कहें ज़िंदगी ...