घूँघट के तले होगा संसार तुम्हारा
घर की चौखट तुम्हारी दहलीज़ होगी
घर की छत को ही समझना आसमान
लाल पीले हरे बल्बों को चाँद तारे कह लेना
ये मैं नहीं कह रहा, तुम्हारी अम्मा कहेंगी तुमसे
जब तुम ससुराल जाओगी
पति देवता होता हैं, चाहे वो कितना भी कमीना हो
तुम रोज सजाना, उसके पाव की धूल अपने माथे पर
तुम्हारी साँस तुमको भले कहे बुरा भला
तुम अपने होठों को सील देना, खामोशी के धागों से
ये मैं नहीं कह रहा, तुम्हारी अम्मा कहेंगी तुमसे
जब तुम ससुराल जाओगी
रात को सोना देर से, और सुबह जल्दी ही उठ जाना
वहाँ जाकर ना पढना तुम ये कहानी वहानी
रेडियो के FM फिल्मी गाने भी ना सुनना
बर्तन, चूल्हा, झाडू पोछा ये सब ही अब दुनिया हैं तुम्हारी
ये मैं नहीं कह रहा, तुम्हारी अम्मा कहेंगी तुमसे
जब तुम अपने ससुराल जाओगी
हाँ अगर थोड़ी भी चिंगारी हो
इन सारी बातों के खिलाफ तो
उसे तुम अपने भीतर दफन मत होने देना
इस चिंगारी को हो सके तो देना तुम प्रचंड ज्वाला का रूप
जिसमें ऐसी तमाम बंदिशें जल कर राख हो जाये जो तुमसे छीनती हैं, तुम्हारे जीन का हक
और सुनों तुम अपनी अम्मा से मत नाराज होना
जानती हो उनकी अम्मा ने भी यहीं बातें कहीं थी जब वो तुम्हारी तरह अपने ससुराल जाने वाली थी
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें