तुम मुझे कहोगी बुरा
तुम मुझे बद्दुआ दोगी
झूठ समझोगी मेरी मोहब्बत को
मेरे आंसू को महसूस नहीं करोगी
फिर भी मैं तुमसे प्यार करूँगा
नहीं चाहोगी की मैं तुम्हें नजर आऊ
तुम्हें नहीं मंजूर, मेरे होठों पर तुम्हारा नाम
हो सके तुम ख्वाब में भी आने से इंकार कर दो
मेरे पागलपन को तुम अगर तमाशा भी कहो
फिर भी मैं तुमसे प्यार करूँगा
तुम चाहें जी भर के खेलों मेरी मासूमियत से
मेरी जिन्दगी में कोई खुशी के रंग ना भरो
चाहें तुम कर दो मेरी ही साँसों को मुझसे पराया
चाहें तुम बिखेर दो मेरे पथ पर काँटे
फिर भी मैं तुमसे प्यार करूँगा
फिर भी मैं तुमसे प्यार करूँगा
शनिवार, 30 अप्रैल 2016
फिर भी मैं तुमसे प्यार करूँगा
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कहां हैं हम
तब कहां थे अब कहां हैं हम एक मुद्दत से लापता हैं हम वहीं तोड़ गया जो कहता था उसके दिल का आईना हैं हम किससे कहें और फिर क्यों कहें ज़िंदगी ...
-
तब कहां थे अब कहां हैं हम एक मुद्दत से लापता हैं हम वहीं तोड़ गया जो कहता था उसके दिल का आईना हैं हम किससे कहें और फिर क्यों कहें ज़िंदगी ...
-
आप सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं। जिस प्रेम पर मेरी कलम कविताएँ लिखती हैं, उसी प्रेम के प्रतीक हैं कन्हैया।जिस ...
-
मैं यही सोच रहा था अब तो तुम्हारी शादी हो चुकी हैं मुझे तुम्हारे खतो का अंतिम संस्कार कर देना चाहिए मगर ये फैसला अभी तक नहीं कर पाया हूँ...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें